-
Advertisement
Pathankot-Mandi NH पर भूस्खलन : चेक पोस्ट पर गिरा पेड़, तीन घंटे बंद रहा मार्ग
मंडी। भारी बारिश की चेतावनी के बाद हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रात से बारिश हो रही है। बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान ने तबाही मचानी शुरू कर दी है और कहीं-कहीं भूस्खलन (Landslide) भी हो रहा है। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कांगड़ा-मंडी की सीमा पर स्थापित चेक पोस्ट घट्टा पर पेड़ गिर गए, इस दौरान पुलिस जवानों ने भागकर जान बचाई। भारी भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे (Pathankot-Mandi NH) पर यातायात तीन घंटे तक ठप रहा।
यह भी पढ़ें: घुमारवी में घरों-दुकानों में घुसा बारिश का पानी, सीर खड्ड का पुल दलदल में बदला
लोक निर्माण विभाग व एनएच अथॉरिटी के अधिकारियों ने मशीनरी भेजकर मार्ग बहाल करवाया। करीब तीन घंटे मार्ग पर वाहनों में लोग फंसे रहे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब पौने नौ बजे मार्ग से मलबा और पेड़ हटाने के बाद मार्ग बहाल हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह यहां भूस्खलन हुआ और चीड़ के बड़े पेड़ भी धराशायी हो गए। एक पेड़ सीधा चेक पोस्ट के पास गिरा, जिससे भवन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। आवाज सुनकर पुलिस जवान सतर्क हो गए व सुरक्षित स्थान पर चले गए। घट्टा चेक पोस्ट में करीब चार जवान थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


