-
Advertisement
कांग्रेस का अभी तक का कार्यकाल निराशाजनक, गारंटियां तक नहीं पूरी कर पाए
कुल्लू जिला के देव सदन में बीजेपी कुल्लू मंडल के द्वारा संयुक्त मोर्चा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले 9 वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार के द्वारा लाखों करोड़ों रुपए की सौगात हिमाचल प्रदेश को दी है। हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा कहीं भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई, ऐसे में आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर पदाधिकारी कार्यकर्ता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे। जयराम ठाकुर ने दावा जताया कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें बीजेपी जीतेगी और केंद्र में फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के पीएम बनेंगे।
जयराम ठाकुर बोले- यूनिफॉर्म सिविल कोड देश की जरूरत है
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 6 महीने का कार्यकाल निराशाजनक रहा है जहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति खस्ताहाल है। ऐसे में 45 से अधिक मर्डर केस हुए हैं जबकि सैकड़ों महिलाओं के साथ उत्पीड़न के मामले दर्ज हुए हैं। दूसरी तरफ जहां कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में 10 गारंटियां जनता को दी थी। लेकिन 6 माह के बाद भी लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त नहीं मिल रही है। दूध खरीदने की गारंटी दी थी लेकिन अब तक सरकार की तरफ से गारंटी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड देश की जरूरत है। ऐसे में कई विपक्षी दल भी इसको लेकर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हर नागरिक को बराबर अधिकार हो इसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट कानून तैयार किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:जयराम ने किया सराज का दौरा, सुक्खू को लेकर कह दी यह बड़ी बात

