-
Advertisement
युवती मर्डर मामले में बोले मुकेशः ऊना बना क्राइम कैपिटल, दोहराया गया गुड़िया कांड
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के जाडला कोइड़ी गांव में मंदिर परिसर (Temple complex)में 22 वर्षीय युवती की हत्या ( Murder)के सनसनीखेज मामले में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ( Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) ने शासन व प्रशासन पर अपराधों में नियंत्रण लगाने में नाकाम बताया है। अग्निहोत्री ने ऊना में युवती के मर्डर मामले को गुड़िया मामले ( Gurdiya case)की पुनरावृत्ति करार दिया है। उन्होंने इसे दिल दहलाने वाली घटना करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऊना क्राइम कैपिटल बन गया है। प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन इस मामले में तो बेटी पढ़ भी रही थी लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुकेश ने हाल ही में ऊना में हुए गोली कांड में भी दोषियों को राजनीतिक दबाव बनाकर बचाने के आरोप लगाते हुए विशेषकर ऊना में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: मर्डर! सेवादार निकला युवती का हत्यारा, ग्रामीणों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की ,तोडफोड़, पत्थरबाजी
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला में आज कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है और माफिया दनदना रहा है लेकिन प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं है,और अब युवती की गला रेतकर आश्रम में की गई निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। उन्होंने कानून व्यस्था के बिगड़ने व ऊना को अपराध की राजधानी बनाने के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने 4 नगर निगम चुनावों में प्रदेश सरकार द्वारा झूठे प्रलोभन देकर लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए। इन चुनावों में प्रदेश सरकार घुटनों पर आ गई है और सीएम को मंडी में लोगों से इमोशनल होकर वोट मांगने पड़े। वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर पूछे गए सवाल पर अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को प्रदेश के लोगों के जीवन को बचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए और विपक्ष से भी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री द्वारा लोगों की लापरवाही से कोरोना फैलने वाले बयान को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


