-
Advertisement
हिमाचल में खुली मिली सिर घुमाने वाली दुकान-फिर जो हुआ मत पूछो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के चलते सब कुछ बंद चल रहा है,लेकिन कुछ खुला है तो वो शराब का ठेका। बिलासपुर के भराड़ी में गाइडलाइन की अनदेखी कर शराब ठेका खुला हुआ पाया गया। बाद में पता चलने पर पुलिस थाना भराड़ी के तहत लोअर भराड़ी के इस शराब के ठेके को एसडीएम घुमारवीं ने सील किया है। पुलिस टीम थाना भराड़ी से एएर्सआइ राजकुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार व मनोज कुमार ने मौके पर देखा तो ठेका खुला था।
यह भी पढ़ें: हम नहीं सुधरेंगेः कोरोना कर्फ्यू में ठेके बंद, अवैध शराब की सप्लाई चालू

इस पर पुलिस थाना भराड़ी (Police Station Bharadi) ने मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा (SDM Ghumarwin Shashi Pal Sharma) आए और उन्होंने ठेके को सील करवाया। एसडीएम घुमारवीं ने सभी से आग्रह किया है कि गाइडलाइन का पालन करें ताकि आप सभी सुरक्षित व स्वस्थ रह सकें। याद रहे सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के चलते अन्य दुकानों के साथ-साथ शराब के ठेकों (Liquor Shop) को भी बंद रखने के आदेश दिए हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


