-
Advertisement
बच्ची ने पहली बार देखी ट्रेन, दिया ऐसा रिएक्शन, आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान
सोशल मीडिया पर ऐसी कई मजेदार वीडियो दिनभर चली रहती हैं जो किसी का भी दिल खुश कर सकती हैं। खासकर छोटे बच्चों से जुड़े वीडियो तो काफी प्यारे होते हैं। बच्चों के वीडियो तो कौन पसंद नहीं करता। सभी लोग इन वीडियोज को देखते हैं और खूब शेयर भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची है जो पहली बार ट्रेन देख रही है। बच्ची का पहला रिएक्शन वाकई देखने लायक है।
यह भी पढ़ें: बिल्ली का रास्ता रोक रहा कुत्ता, वायरल हुआ कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई का ये वीडियो
Seeing the world through a child’s eyes: Her first time seeing a train. https://t.co/WJeacAJUI5
— Brian Roemmele (@BrianRoemmele) March 30, 2021
सोशल मीडिया पर ये वीडियो @BrianRoemmele नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में उसने लिखा , “एक बच्चे की आंखों से दुनिया को देखना – जब उसने पहली बार ट्रेन देखी।”
यह भी पढ़ें: कुत्तों के साथ खेलते हुए पिल्ला बना छोटा बच्चा, क्यूट वीडियो ने जीता लोगों का दिल
https://twitter.com/Sierralbee/status/1377961027325857795
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी बच्ची रेलवे स्टेशन पर खड़ी है तभी वहां वीडियो बना रहा शख्स बच्ची से पूछता है कि क्या आ रहा है ? इस पर बच्ची बड़े उत्साह के साथ जवाब देते हुए कहती है – ट्रेन। बच्ची का पहली बार ट्रेन देखते हुए ऐसा रिएक्शन लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जिस तरह वो ट्रेन को देखकर एक्प्रेशन दे रही है और खुश हो रही है, वो देखकर तो किसी को भी प्यार आ जाएगा। इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर ढेर सारे प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं।
