-
Advertisement
LPG crisis | Himachal vidhansabha | HPTDC
LPG संकट का असर अब माननीयों की रसोई पर दिख रहा है….. हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के लिए तैयार होने वाला भोजन भी पारंपरिक तरीके से लकड़ी के चूल्हों पर बनाना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों—खासतौर पर हॉलिडे होम और पीटरहॉफ़ से विधानसभा के लिए भोजन की आपूर्ति होती है। वहां पर कमर्शियल एलपीजी की किल्लत के चलते गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से रसोइयों को पारंपरिक तरीकों का सहारा लेना पड़ रहा है। लकड़ी खरीदकर बड़े पैमाने पर खाना तैयार किया जा रहा है, जिससे लागत और श्रम दोनों बढ़ गए हैं।

