-
Advertisement
महाष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, कंजक पूजन भी किया
ऊना। शारदीय नवरात्र की आज महाष्टमी है। प्रदेश के सभी शक्तिपीठों में आज सुबह से भक्तों की कतारें लगी हुई हैं और बड़ी संख्या में लोग मां दुर्गा का आशीर्वादन पाने के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी के दरबार में महाअष्टमी के मौके पर माता चिंतपूर्णी का विशेष पूजन अर्चन किया गया। महाअष्टमी के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की पावन पिंडी के दर्शन किए।
यह भी पढ़ें:महाअष्टमी पर करें मां महागौरी की पूजा, बिगड़े काम होंगे पूरे
ऐसी मान्यता है कि महाअष्टमी के दिन ही माता भगवती का प्रादुर्भाव हुआ था। इतना ही नहीं इसी दिन भगवान श्रीराम ने सागर तट पर लंका विजय प्राप्त करने के लिए माता भगवती का पूजन किया था। जिससे प्रसन्न होकर माता भगवती ने भगवान राम को विजय श्री का आशीर्वाद दिया और विजयदशमी के मौके पर प्रभु श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय पाई थी। बताते है कि इसी समय से शारदीय नवरात्रों का प्रचलन शुरू हुआ था। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने बताया कि वैसे तो हर महीने ही अष्टमी का दिन आता है लेकिन असूज मास की अष्टमी को महाअष्टमी कहा जाता है। महाअष्टमी पर दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने चिंतपूर्णी माता के दरबार में पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना के साथ साथ कंजक पूजन भी किया। श्रद्धालुओं की माने तो माता चिंतपूर्णी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



