-
Advertisement
हिमाचल में विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 17 हजार पद, 20 नईं शाखाएं खोलेगा यूको बैंक
मंडी। किसी एक विधानसभा ही नहीं आज समस्त हिमाचल (Himachal) प्रदेश में सरकार के विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े हैं, जिसके लिए सरकार की कैबिनेट (Cabinet) समय-समय पर इन रिक्तियों को भरने व जनता को सुविधा देने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत आने वाले समय में जल्द प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों (Government Departments) में रिक्त पड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के हजारों पदों को भरा जाएगा। यह जानकारी सोमवार को मंडी (Mandi) में हिमाचल प्रदेश सरकार के जल शक्ति, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahendra Singh Thakur ) ने दी। इस दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र में रिक्त पड़े पदों से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कहीं पर भी शत प्रतिशत पद नहीं भरे जाते हैं, लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार आने वाले समय में 17 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां करने वाली है।
यह भी पढ़ें- अप्रैल में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आ सकता है बड़ा फैसला, महेंद्र सिंह ने दिए ये संकेत
इसमें शिक्षा विभाग (Education Department) में लगभग 8 हजार, लोक निर्माण विभाग में लगभग 5 हजार, जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department) में लगभग 4 हजार पद भरे जाएंगे। वहीं, अन्य विभागों में भी रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे प्रदेश के लोगों को रोजगार (Job) भी मिलेगा और जनता को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होने वाली कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में प्रदेश भर में रिक्त पड़े पदों को भरने को लेकर चर्चा होने के बाद कैबिनेट की मंजूरी से पदों को भरा जाएगा।
प्रदेश में 20 नईं शाखाएं खोलेगा यूको बैंक
शिमला। राज्य स्तरीय बैंकर्ज समिति की बैठक (Meeting) आज शिमला में आयोजित की गई। यूको बैक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यपालक अधिकारी सोमा शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बैकों द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को कार्यान्वित करने व बैकों (Banks) के माध्यम से प्रदेश के विकास के लिए प्रयास बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। यूको बैंक के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक सोमा शंकर प्रसाद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में नकद-जमा अनुपात (सीडी रेशो) 38-39 फीसदी है जो राष्ट्रीय रेशो 60 फीसदी से काफी कम है। उन्होंने बताया कि बैंकर्ज की बैठक मे सीडी रेशो (CD Ratio) को बढ़ाने और बैकों के माध्यम से प्राप्त जमापूजी को प्रदेश में लोगों के विकास और रोजगार बढ़ाने के लिए बैंकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बैकों की सेवाएं बढ़ाने के लिए यूको बैंक (Uco Bank) की 20 नई शाखाएं खोली जाएगी। पिछले दो वर्षो में कोरोना के चलते बैंकों का मुख्य उद्देश्य वित्तीय व्यवस्था बनाए रखना था, लेकिन अब जब कोरोना (Corona) में कमी आई है तो बैकिंग सेक्टर का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना होगा। विभिन्न सरकारी योजनाओ के सहयोग से कोरोना से प्रभावित क्षेत्रों को अभारने की कोशिश की जाएगी और सरकार व बैक द्वारा कोरोना प्रभावित क्षेत्रों के लिए विभिन्न लोन स्कीमें जारी रहेंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

