- Advertisement

किन्नौर में बड़ा हादसा: टापरी-चोलिंग के पास लोहे का पुल टूटा, डंपर सहित सतलुज में गिरा
Himachal News: किन्नौर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ टापरी और चोलिंग के बीच राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 (NH-05) पर सतलुज नदी पर बना एक मजबूत लोहे का पुल अचानक टूट कर जमींदोज हो गया। पुल टूटने के साथ ही उस वक्त वहां से गुजर रहा एक डंपर भी सीधे सतलुज नदी में जा गिरा।
चालक सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी
राहत की बात यह रही कि डंपर में सवार व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है और उसे गंभीर चोटें नहीं आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य के साथ-साथ हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पुल किस वजह से टूटा।
यातायात पूरी तरह ठप, रूट डायवर्ट
पुल के इस तरह अचानक टूट जाने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम न लगे, इसके लिए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए हैं।
रूट डायवर्जन नो
सभी प्रकार के वाहनों को अब वाया उरनी-चोलिंग सडक़ मार्ग से भेजा जा रहा है। प्रशासन ने चालकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें। इस पुल के टूटने से क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हुआ है, और इसे दोबारा बहाल करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
अमित नेगी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

