-
Advertisement
Shimla : चिड़गांव में युवक ने दूसरे के लेंटल पर फंदा लगाकर दी जान
शिमला। पुलिस थाना चिड़गांव के तहत एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। बता दें कि चांद किशोर (23) पुत्र नेगी राम गांव हिंगोरी तहसील चिड़गांव के पास नेहर सिंह ठाकुर के घर के लेंटल पर फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना पुलिस (Police) को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। जांच में पता चला है कि युवक डिप्रेशन का मरीज था। आईजीएमसी में उसका उपचार चला था। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। मामले की जांच पुलिस थाना चिड़गांव (Chirgaon) के एएसआई प्रेम सिंह कर रहे हैं।


