-
Advertisement
Mandi : खाई में गिरी कार, एक युवक ने Hospital में तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर
मंडी। जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल के तहत आने वाले मन्योह गांव में एक सड़क हादसा (Road accident) पेश आया है। एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा बीती रात का है। मिली जानकारी के अनुसार मन्योह गांव के बसंत सिंह ने घटना के संदर्भ में पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था तभी उसे गाड़ी के गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत गांव के लोगों को इसकी सूचना और सभी की मदद से 200 फीट गहरी खाई में उतरकर घायलों को निकालकर उन्हें टिहरा अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें: First Hand : हिमाचल की गहरी खाई में जा गिरी Car, दो घरों के इकलौते चिराग बुझे
अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रमेश चंद गांव लांबरी के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य युवक जो घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए रात को ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर (Medical College Hamirpur) रेफर कर दिया गया है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


