-
Advertisement
सामान किनारे पर रख कर पार्वती नदी में कूद गया पंजाब का शख्स
कुल्लू। पार्वती नदी में एक पर्य़टक(Tourist) के छलांग लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना भुंतर-मणिकर्ण मार्ग ( Bhuntar-Manikaran road)में सूमारोपा के पास की है और अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। आसपास के लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते हुए देखा है। उनका कहना है कि एक पर्यटक नदी किनारे पहुंचा और अपना सामान किनारे रखकर पार्वती नदी( Parvati River) में कूद गया। देखते ही देखते वह पार्वती नदी की तेज धारा में बह गया। लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम के साथ तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि नदी में छलांग लगाने वाला व्यक्ति पंजाब का रहने वाला है जो यहां घूमने आया था । व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान की जा रही है। एसपी कुल्लू के अनुसार लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:हिमाचल: रात को खाई में गिरी गाड़ी का सुबह लगा पता, तीन युवकों को मिली दर्दनाक मौत
1 किलो 28 ग्राम चरस के साथ बंजार महिला गिरफ्तार
बंजार थाना की पुलिस टीम ने एक महिला के कब्जे से 1 किलो 38 ग्राम चरस बरामद की है महिला की पहचान रूप की देवी गांव शरण डागर रेला तहसील सेंड बंजार निवासी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने थाटीबीड़ के भियाली पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान तो थाटीबीड़ की तरफ से समय 43 वर्षीय रूकी देवी पत्नी मान चन्द गांव शरण,रैला , सैंज ,आई। जब उसके बैग की तलाशी ली तो बैग के अन्दर 1 किलो 38 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस तस्कर महिला की देवी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करी से जुड़ी महिलाओं के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




