-
Advertisement
यहां हर पुरुष को करनी पड़ती हैं दो शादियां, मना करने पर मिलती है सजा
दुनियाभर में हरेक इंसान को एक शादी (Marriage) करने की कानूनी मान्यता दी जाती है, लेकिन दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां दो शादियां करने से रिवाज है। इतना ही नहीं कुछ जगह तो ऐसी भी हैं जहां पुरुषों को दूसरी शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पुरुषों की जबरदस्ती दूसरी शादी करवाई जाती है।
यह भी पढ़ें:यहां शादी से पहले लड़की को होना पड़ता है गर्भवती, आसान नहीं लड़के के लिए लेना तलाक
हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी (Africa) महाद्वीप के देश इरिट्रिया (Eritrea) की। यहां हर पुरुष को दो शादियां करने का अनोखा कानून है। वहीं, अगर कोई पुरुष दूसरी शादी करने से मना करता है तो उन्हें सजा दी जाती है। इतना ही नहीं सजा के तौर पर उस पुरुष को जेल में डाल दिया जाता है। इसी अनोखे कानून के चलते इरीट्रिया में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या बहुत कम है।
यह भी पढ़ें:यहां लगता है दूल्हों का बाजार, दुल्हन की नहीं सुनी जाती कोई बात
इतना ही नहीं यहां महिलाओं के लिए भी एक सख्त कानून बनाया गया है। इस कानून के तहत यहां रहने वाली महिलाएं अपने पति की दूसरी शादी में किसी भी तरह की रुकावट पैदा नहीं कर सकती हैं। हालांकि, अगर कोई महिला ऐसा करती है तो उसे उम्रकैद की सजा सुना दी जाती है। इरीट्रिया में शादी को लेकर कानून बरसों से चलता आ रहा है। सिर्फ इरीट्रिया ही नहीं अफ्रीका महाद्वीप के देशों में इस तरह के तमाम कानून हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group