-
Advertisement
गजब: कैक्टस की पत्तियों और स्टरलाइज्ड सिरिंज से ये शख्स बनाता है लिपस्टिक
नई दिल्ली, ठहरिए! अगर आप अपने श्रृंगार के लिए लिपस्टिक ( Lipstick) खरीद रही हैं तो पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। ऐसा न हो कहीं आप बाजार से जो लिपस्टिक खरीदने जा रही हैं कहीं वो कैकट्स और सीरिंज (cactus and syringe) से ना बनी हो। जी हां सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ऐसी चीजों से लिपस्टिक बनाता हुआ दिख रहा है। यह शख्स स्टरलाइज्ड सिरिंज ( sterilized syringe) का प्रयोग कर रहा है।

इसी के साथ वह कैक्टस और तेल से लाल रंग की लिपस्टिक बना रहा है। लिपस्टिक बनाने के लिए यह आदमी पहले सिरिंज और सुइयों को पानी में उबालता है। इसके बाद सीरिंज के नरम हो जाने के बाद वह सुइयों को चाकू से काट देता है। तत्पश्चात वह अगला कदम उठाता है। बाद में माचिस की डिब्बी में रखे पाउडर को कैक्टस की पत्तियों पर रखता है और नीडल से अटैच कर देता है। बाद में माचिस की डिब्बी में रखे गई पाउडर सरीखी राख को कैक्टस की पत्तियों पर फैलाता है। यहां और भी चौकाने वाला तथ्य सामने आता है। कैक्टस की पत्तियों को तार पर टांग गया होता है। इसके ठीक नीचे राख अटैच की गई होती है। मगर हैरानी की बात कि उल्टी दिशा में रखी राख भी पत्तियों पर फैल जाती है।
https://twitter.com/HeheWaitWhut/status/1547241557534773248
कैसे बन जाती है लिपस्टिक: इस सारी प्रक्रिया के बाद उक्त शख्स पत्ती पर लगी राख को एकत्र करता है। बाद में लाल रंग को पानी और तेल में उबालता है। इसके बाद वह गर्म तरल पदार्थ को सीरिंज में डालकर लिपस्टिक बना डालता है। इतना ही नहीं उक्त व्यक्ति जांचने के लिए पहले इसे अपने होंठों पर लगाकर भी देखता है। इस संबंध में बड़ी तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं और हैरानी जता रहे हैं कि आखिर कैसे उक्त शख्स ऐसी चीजों से लिपस्टिक बना लेता है।
साभारः @HeheWaitWhut
