-
Advertisement
बीजेपी बोली, विधायक Anil Sharma संयम और मर्यादा में रहें
मंडी। विधानसभा के बजट सत्र के बीच बीजेपी के लिए सिरदर्द बने पार्टी विधायक अनिल शर्मा को जिला बीजेपी मंडी ने संयम और मर्यादा में रहने की सीख दे डाली है। गुरुवार को मंडी बीजेपी के पदाधिकारियों की तरफ़ से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि अनिल शर्मा को यह याद रखना चाहिए कि आज अगर वे विधानसभा में हैं तो बीजेपी की वजह से ही हैं पंरतु वे पुत्रमोह और परिवार की लुटती विरासत को देख कर बौखलाहट में हैं। बयान में कहा गया कि लंबे समय तक मंडी सदर की जनता को राजनीति की वस्तु मात्र समझने वाले अनिल शर्मा और उनका परिवार मंडी जिला को जयराम ठाकुर के रूप में सीएम पद मिलने से ईर्ष्या की भावना से ग्रस्त हो गया है और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसी भावना के चलते उन्होंने सदर की जनता को दरकिनार करते हुए मंडी की जनता से दूरी बनाए रखी और चुनावी वर्ष आते ही झूठ और भ्रामक प्रचार का रास्ता चुना है।
यह भी पढ़ें:पुरानी पेंशन की बहाली के लिए करूंगा प्रयासः एनपीएस कर्मियों से बोले अनिल शर्मा
बयान में कहा गया कि मंडी के लिए विश्वविद्यालय, शिवधाम, नगर निगम जैसे कार्य शायद अनिल शर्मा की सोच से भी परे हैं परंतु सीएम जयराम ठाकुर ने इन्हे धरातल पर उतारा है। कोटली क्षेत्र जो इतने वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित था, वहां एसडीएम कार्यालय तक सीएम जयराम ठाकुर की देन है। वर्षों से नेशनल हाईवे का कार्य अटका पड़ा था पंरतु आज उसके कार्य को भी सरकार के प्रयासों से पूरा किया जा रहा है। बयान में सदर विधायक पर मौकापरस्त और केवल परिवार तक सीमित रहने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि इन्होंने राजनीति को व्यवसाय बना दिया हैए विकास और जनता इनके लिए केवल व्यापार की वस्तु मात्र है। बयान में कहा गया कि सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सदर विधानसभा में विकास कार्य लगातर जारी हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी बड़े अंतर से जिला मंडी की सभी सीटें जीतेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


