-
Advertisement
कुत्ता पाल रखा है तो पंजीकरण करवाओ, खुले में शौच करवाया तो भरना होगा जुर्माना
Last Updated on April 18, 2023 by sintu kumar
मंडी। अगर आप नगर निगम मंडी के दायरे में रहते हैं और आपने कुत्ता पाल रखा है तो फिर आपको अपने पालतु कुत्ते का नगर निगम मंडी के कार्यालय में पंजीकरण करवाना होगा। बिना पंजीकरण (Registration) के आप अपने घर पर कुत्ता नहीं पाल सकते। और हां, अगर आप भी अपने पालतू कुत्ते को सुबह और शाम को सैर करवाने के बहाने शौच करवाने के लिए ले जाते हैं तो फिर आपको जुर्माना ( Fine) भरना पड़ेगा।
मंडी नगर निगम ने कुत्ता पालने वालों के लिए जारी की सख्त हिदायत
नगर निगम मंडी( MandiMC) ने इस संदर्भ में सख्त हिदायत जारी कर दी है। नगर निगम ने पाया कि कुछ लोग अपने कुत्तों को सैर के बहाने खुले में शौच करवाते हैं जिससे शहर में गंदगी फैल रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने यह हिदायत जारी की है। नगर निगम मंडी के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि बीते तीन महीनों में नगर निगम मंडी में 110 लोगों ने अपने कुत्तों का पंजीकरण करवाया है। कूड़ा एकत्रित करने के लिए जाने वाले कर्मचारी इस बात पर नजर रख रहे हैं कि किस घर में कुत्ता है और उन्होंने उसका पंजीकरण करवाया है या नहीं। एक कुत्ते के पंजीकरण का 600 रूपए शुल्क और प्रतिवर्ष 500 रूपए शुल्क लिया जाता है।
वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि शहर में अब तक 270 आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। एक समय में 7 कुत्तों की नसबंदी की जाती है ताकि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने माना कि शहर में आवाराकुत्तों की संख्या काफी ज्यादा है और इससे लोगों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। इस पर काबू पाने का प्रयास निगम की तरफ से लगातार जारी है।
यह भी पढ़े:भांग की खेती को कानूनी वैधता प्रदान करने पर विचार कर रही सुख सरकार
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group