- Advertisement -
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले ( Distt mandi)में पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन पकड़ी है। इस संबंध में दो युवकों को भी गिरफ्तार ( Arrest)कर लिया है। दोनों युवक अंबाला के रहने वाले है और कार ( car) में सवार होकर मंडी की ओर जा रहे थे। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार बल्ह पुलिस ने फोरलेन पर नाका लगा रखा था इस दौरान सामने से आ रही एक आल्टो कार को चैकिंग के लिए रोका। Fm कार में दो युवक सवार थे। तलाशी के दौरान दोनों घबरा गए। इस दौरान जब पुलिस ने गाड़ी में रखे बैग को खोल कर देखा तो उसमें से 365 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार( Arrest) कर लिया है जिसकी पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि इनका कनेक्शन मंडी से ही है। कुछ और संदिग्ध भी पुलिस के रडार पर हैं। पकड़ी गई हेरोइन का कीमत एक करोड़ आंकी गई है।
आईजी कानून व्यवस्था डीके यादव ने कहा कि पुलिस तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।बल्ह थाना के तहत पिछले एक माह में नशे की यह तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है। इससे पहले सात किलोग्राम चरस दो अलग अलग मामलों में पकड़ी गई थी। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले हमीरपुर में 320 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी।
- Advertisement -