-
Advertisement
हिमाचल: चंबा में फटा बादल, मणिमहेश का रास्ता बंद, यात्रा पर लगाई रोक
चंबा। हिमाचल में बारिश (Rain) ने गुरुवार को जमकर कहर बरपाया है। कुल्लू जिला में बादल फटने के बाद अब चंबा (Chamba) जिला में भी बादल फटने (Cloudburst) की घटना सामने आई है। जिला चंबा के भरमौर में प्रंघाला के समीप आला नाला के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटा है। बादल फटने से क्षेत्र के बुधिल नालाए आला नाला और प्रंघाला नाले में बाढ़ आ गई है। वहीं मार्ग के अवरुद्ध हो जाने से वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप हो गई है। क्षेत्र में भूस्खलन (LandSlide) व पत्थर गिरने का खतरा बना है। जिस कारण मणिमहेश (Manimahesh Yatra) जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि आगामी दो से तीन दिनों तक यात्रा पर ना निकलें। हड़सर मार्ग पर लाहल व प्रंघाला के पास भूस्खलन के कारण यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है।
यह भी पढ़ें:68 वर्षीय महिला हिम्मत को सलामः घुटनों तक मलबे में फंसी रही, 4 घंटे बाद किया रेस्क्यू
मणि महेश जाने वाला रास्ता भी बिल्कुल बंद है। जिस कारण श्रद्धालु भी बीच रास्ते में फंस गए हैं। बता दें कि प्रशासन ने बुधवार को ही इस रास्ते को ठीक करवा कर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला था, लेकिन अब फिर से नाले में बाढ़ आने के कारण रास्ता बिल्कुल बंद हो गया है। वहीं, प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और नाले में बाढ़ आने के कारण रास्ता बंद हो गया है। इसके साथ बुधिल नाला के पास बादल फटने से रावी नदी (Ravi River) का बहाव बढ़ गया है। लोगों को रावी नदी के पास ना जाने की अपील की है। वहीं मणि महेश आने वाले श्रद्धालु दो तीन दिन के लिए अपनी यात्रा को ना करने का आग्रह किया है।
एडीएम भरमौर निशांत ठाकुर का कहना है कि बादल फटने से क्षेत्र के आला नाला और प्रंघाला नाले में बाढ़ आ गई है। वहीं मार्ग के अवरुद्ध हो जाने से वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप हो गई है। क्षेत्र में भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा बना है। जिस कारण मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि आगामी दो से तीन दिनों तक यात्रा पर न निकलें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


