-
Advertisement
Lockdown में बोर हुए मनीष, सोशल मीडिया पर मांग रहे काम, मुंडन होस्ट Host करने को भी तैयार
मुंबई। देश में कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से लॉकडाउन लगा हुआ है। सभी कामों की तरह फिल्म इंडस्ट्री (Film industry) का काम भी बंद पड़ा है। काफी समय हो गया है और अब हर कोई फिर काम पर लौटना चाहता है। सभी अपनी जिंदगी को पटरी पर लौटता देखना चाहता है। ऐसा ही कुछ हाल है एक्टर और होस्ट मनीष पॉल का जो अब काम पर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट (Post) के जरिए अपनी व्यथा भी बताई है और काम भी मांगा है। एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वह अब मुंडन होस्ट करने का काम भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Covid Hospital में 12 घंटे गुल रही बिजली, Ventilator पर थे 6 कोरोना मरी
https://www.instagram.com/p/CApC4L4DURS/?utm_source=ig_embed
यह भी पढ़ें: अब WhatsApp पर होगी रसोई गैस की Booking, भारत गैस ने की नई सुविधा की शुरुआत
बोले – अब से सेट पर टाइम पर आउंगा
वो लिखते हैं- मैं एक एक्टर हूं, होस्ट भी हूं। लॉकडाउन (Lockdown) के बाद फिर काम पर लौटना चाहता हूं। अब से सेट पर टाइम पर आउंगा। पूरे 12 घंटे काम करूंगा, एक घंटा ज्यादा भी कर लूंगा, खाना भी घर से लाउंगा, मेरा स्टाफ भी घर से लाएगा। वैनिटी में फल और बिस्किट भी नहीं मांगूंगा। अगर कोई फिल्म, वेब सीरीज या रियलिटी शो की होस्टिंग हो, तो मुझे संपर्क करें। अब मैं वैसे मुंडन भी होस्ट करता हूं। वह काम तो मांग रहे हैं लेकिन अपने ही अंदाज में, जिसके चलते हर कोई हंसने को मजबूर है। अब मनीष पॉल (Manish Paul) का ये फनी अंदाज में लिखा पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस लॉकडाउन की वजह से एक्टर को अब अपने काम की अहमियत पता चल गई है और सभी रूल्स को फॉलो करने की बात भी कह रहे हैं। बता दें कि मनीष पॉल ने इंडियन आइडल, झलक दिखलाजा , नच बलिए जैसे कई बड़े शो होस्ट किए हैं। वह कई फिल्मों में भी काम करते दिखे हैं।
