-
Advertisement
Manisha Mittal | Shot D#ead | Property Case |
रोहतक की बेटी व रेवाड़ी की बहू मनीषा मित्तल की हिमाचल के शिमला में सरस्वती पैराडाइज स्कूल कैंपस में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल ने कई बार मीडिया पर अपने छोटे भाई हिमांक मित्तल पर धमकियां देने व संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए थे। मर्डर से एक सप्ताह पहले ही मनीषा रेवाड़ी गई थी। उनका पति के साथ मेंटेनेंस केस चल रहा था। इसी को लेकर वो अपने वकील से मिलीं थी। इस दौरान मनीषा ने वकील से शिमला में भाई के साथ चल रहे प्रॉपर्टी के केस में आ रही परेशानियों पर बात की थी। उन्होंने कहा था- मैं काफी परेशान हो चुकी हूं, अब शिमला में ही रहूंगी। बता दें कि मनीषा का उन्ही के सरस्वती पैराडाइज स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या की गई।

