-
Advertisement
Big Breaking : कंडक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में जवाली के अभ्यर्थी मनोज ने किया शाहपुर थाने में #Surrender
रविन्द्र चौधरी /जवाली। एचआरटीसी की कंडक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में जिला कांगड़ा के भाली पंचायत के गांव बोहरका -2 के अभ्यर्थी मनोज कुमार ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर लिया है। अभ्यर्थी मनोज कुमार रविवार से फरार चल रहा था कुछ देर पहले उसने शाहपुर पुलिस थाना (Shahpur police station) में सरेंडर किया है। अभ्यर्थी मनोज कुमार के खिलाफ लिखित परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) करने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने शाहपुर पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ेः #Conductor भर्ती प्रकरणः जांच रिपोर्ट आने के बाद जयराम सरकार परीक्षा बाबत लेगी निर्णय
रविवार को कंडक्टर भर्ती का पेपर शाहपुर के एक निजी संस्थान से मनोज कुमार ने सोशल मीडिया पर लीक किया था। इसके बाद बाद कांगड़ा पुलिस हरकत में आई। रविवार शाम से उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने मशक्कत करनी शुरू कर दी थी। मनोज रविवार शाम से ही बाइक लेकर फरार हो गया था। इसी बीच युवक के रिश्तेदारों के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी थी। जब मामले गर्मा गया तो आज सुबह उसने शाहपुर पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया।
कंडक्टर भर्ती परीक्षा नहीं होगी रद्द, ग्रेस मार्क मिलेंगे
कंडक्टर भर्ती परीक्षा भले ही विवादों में है लेकिन इसे रद्द नहीं किया जाएगा। गलत सवाल पूछने का भी प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ग्रेस मार्क (कृपांक) देगा। यह फैसला आयोग की बैठक में लिया गया है। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ब्रिगेडियर सतीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा में 71 फीसदी अभ्यर्थियों (48,000) ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। प्रदेश के बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए इस परीक्षा को रद्द नहीं किया जा सकता। 304 परीक्षा केंद्रों में से महज 2 परीक्षा केंद्रों में ही मोबाइल फोन के प्रयोग के मामले सामने आए हैं। गलत प्रश्न के लिए अभ्यर्थियों को कृपांक दिए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी 7 दिन के भीतर आयोग को अपनी आपत्तियां भेज सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



