-
Advertisement
लापरवाही पर भारी पड़ी समझदारी: इस शख्स की फुर्ती ने बचाई बच्ची की जा#न, देखें वीडियो
Viral video: कहते हैं कि हादसा होने में महज कुछ ही सेकेंड का वक्त लगता है, लेकिन सही समय पर दिखाई गई छोटी सी समझदारी किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है। मेक्सिको से सामने आया एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज इसी बात की मिसाल पेश कर रहा है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। @RT_com के एक्स हैंडल से शेयर किए वायरल वीडियो में एक दुकान के बाहर खड़ा शख्स अपने काम में व्यस्त दिखाई देता है। सबकुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी उसकी नजर पीछे मुड़ते ही सड़क की तरफ बढ़ रही एक छोटी बच्ची पर पड़ती है। बच्ची अनजान बनकर सीधे चलती हुई सड़क की ओर जा रही होती है, जहां से तेज रफ्तार गाड़ियां गुजरती हैं।
https://x.com/RT_com/status/2096950620351496660/video/1
फिसलकर गिरी महिला, सांसें थाम देने वाला पल
खतरे को भांपते ही शख्स बिना एक सेकेंड गंवाए बच्ची को बचाने के लिए पूरी ताकत से दौड़ पड़ता है। उसी दौरान बच्ची को रोकने के लिए एक महिला भी पीछे भागती है, लेकिन बदकिस्मती से वह फिसलकर सड़क पर गिर जाती है। स्थिति तब और डरावनी हो जाती है जब सामने से एक कार तेजी से आती दिखती है। कार चालक बच्ची को देखकर फौरन ब्रेक लगाता है, लेकिन कार के टकराने से ठीक पहले दौड़कर पहुंचा शख्स बच्ची को खींच लेता है। इस दौरान दोनों सड़क पर गिर पड़ते हैं, पर बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बच जाती है।
मदद के बाद बिना तारीफ की उम्मीद किए काम पर लौटा
बच्ची को सुरक्षित महिला के सुपुर्द करने के बाद शख्स का जो अंदाज दिखा, उसने लोगों का दिल जीत लिया। वह बिना किसी तारीफ या सराहना की उम्मीद किए, बिल्कुल सामान्य तरीके से वापस अपनी दुकान पर जाता है और अपने काम में जुट जाता है। सोशल मीडिया पर इस बेनाम हीरो की तत्परता और निस्वार्थ बहादुरी की जमकर सराहना की जा रही है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
