-
Advertisement
सुंदरनगर की BBMB कॉलोनी में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जा#न, मचा हड़कंप
Woman Commits Suicide: जिला मंडी में एक विवाहिता ने फंदा लगा कर इहलीला समाप्त कर दी। सुंदरनगर के तहत पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तुनाही मोहल्ला में महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
रो रहा था बच्चा , परिजनों ने देखा को उड़े होश
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय वनिता पत्नी दिनेश कुमार निवासी बीबीएमबी कालोनी तुनाही मोहल्ला तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका 3 वर्षीय बेटा कमरे में मौजूद था। वह मां को अचेत देखकर रो रहा था। इसी बीच जब परिजन घर लौटे तो उन्हें बच्चे के लगातार रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा तो महिला फंदे से लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और परिजनों सहित स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संजीव कुमार

