-
Advertisement
सिरमौर के तेलांगना में भीषण अग्निकांड छह लोग जिं#दा जले, एलपीजी सिलेंडर फटने से भड़की आग
6 People Burned Alive in Sirmaur: हिमाचल में एक और भीषण अग्निकांड हुआ है अर्की के बाद अब सिरमौर जिलामें श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार इलाके में हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां भीषण अग्निकांड में 6 लोग जिंदा जल गए है। घटना घंडूरी पंचायत के तेलांगना गांव में पेश आई है।
चौपाल निवासी की पत्नी व बच्चे जिंदा जले
जिस घर में आग लगी वह मोहर सिंह ठाकुर की था। आग में तहसील चौपाल के गांव बिज्जर (कुम्बडा़) निवासी लोकिन्दर ठाकुर उर्फ छोटू की पत्नी तथा तीन बच्चे जिंदा दल गए। लोकिन्दर ठाकुर आग में झुलस गया, उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया है। बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर फटने से मकान में आग भड़क गई।
सिरमौर में बीती रात एक घर में भीषण आग लगने से छह लोग जिंदा जल गए। एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया। घायल को राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है@Agnihotriinc @himachalpolice
@jairamthakurbjp @BJP4Himachal @SukhuSukhvinder pic.twitter.com/0vVs5u02S0— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 15, 2026
मृतकों की सूची
– नरेश कुमार(50) पुत्र दुर्गा राम निवासी गांव टपरोली (दामाद)।
– तृप्ता (44 ) पत्नी नरेश कुमार निवासी गांव टपरोली नौहराधार(बेटी)।
-कविता(36) पत्नी लोकेंद्र निवासी गांव कुमड़ा जिकनीपुल नेरवा(बेटी)।
– कृतिका(13) पुत्री लोकेंद्र निवासी गांव विजर देवत नेरवा जिला।
– सारिका(13) पुत्री लोकेंद्र निवासी गांव विजर।
-कार्तिक(3) पुत्र लोकेंद्र निवासी गांव विजर।
पालतू मवेशियों के भी जिंदा जलने की सूचना
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संगड़ाह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि चौपाल क्षेत्र के लोकेंद्र अपने परिवार सहित ससुराल आए हुए थे। जहां उनका परिवार रात को हुए भीषण अग्निकांड की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना प्रशासन को तड़के मिली। फिलहाल प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं। इस अग्निकांड में कुछ पालतू मवेशियों के भी जिंदा जलने की सूचना है। आग लगने के बाद मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है।
एचके पंडित
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
