- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में मानसून के बीच प्रदेश के आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने प्रदेश में 22 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया है। पूरे प्रदेश में बीस अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार रात को मंडी, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। पूरे प्रदेश में 22 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। वहीं रविवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहा।
देवभूमि हिमाचल में पिछले 48 घंटों में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। अकेले मंडी जिला में डेढ़ दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है। यहां पांच मकान ढह गए जबकि तीन हवा में लटक गए हैं। 10 घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, बिजली गिरने से सुंदरनगर में महिला घायल हो हुई है। जबकि सोलन के नालागढ़ में पंजपीरी दरगाह क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन की वजह से नालागढ़-स्वारघाट हाईवे यातायात के लिए करीब दो घंटे तक अवरुद्ध रहा। प्रदेश भर में भूस्खलन से रविवार को छोटी-बड़ी करीब 125 सड़कें बंद रहीं। पानी सप्लाई की 153 स्कीमें भी बाधित हुई हैं। बिजली बाधित होने के 195 मामले सामने आए हैं। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान मंडी में रिकॉर्ड किया गया है।
- Advertisement -