-
Advertisement
हिमाचल में अगले दो दिन फिर भारी, बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का जारी किया ऑरेंज अलर्ट
शिमला। हिमाचल में जहां बीते रोज मौसम (Weather) ने अपना रौद्र रूप दिखाया उसके विपरित आज यह मौसम पूरी तरह से शांत बना रहा। आज येलो अलर्ट के बावजूद प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा। प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही हिमाचल में मानसून सामान्य से एक सप्ताह पहले प्रवेश करने के आसार बन गए हैं। शनिवार से प्रदेश में प्री मानसून के आने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। इस साल 18-19 जून तक मानसून के हिमाचल (Himachal) में पहुंचने की संभावना है। हालांकि बीते दिनों मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 जून तक मानसून (Monsoon) के आने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश भर में भारी बारिश के चलते मलबा और पेड़ गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों को नदी.नालों से दूर रहने की अपील की गई है। बता दें कि बीते रोज आए आंधी तूफान से कांगड़ा (Kangra) जिले उपमंडल इंदौरा में एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि धमोता गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग पर गुरुवार देर शाम को तूफान के कारण एक पेड़ गिर गया। इससे उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Kangra और सिरमौर में भारी बारिश, एक हफ्ते पहले आ सकता है मानसून
वहीं, शुक्रवार को येलो अलर्ट के बीच प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज हुआ। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.4, बिलासापुर 36.0, मंडी 35.0, हमीरपुर 34.8, कांगड़ा 33.8, चंबा-नाहन 33.0, सुंदरनगर 33.7, भुंतर 33.5, सोलन 32.0, धर्मशाला 28.8, शिमला 24.7, केलांग 25.6, कल्पा 25.5, मनाली 25.0, शिमला 24.7 और डलहौजी में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

