-
Advertisement
ऊना में आज सीजन का सबसे गर्म दिन- पारा 43 डिग्री पार, जाने कब का है येलो अलर्ट
Last Updated on June 9, 2021 by Sintu Kumar
शिमला/ऊना। हिमाचल में मानसून से पहले बढ़ते तापमान ने लोगों की मुशिकलों को बढ़ा दिया है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र ही नहीं बल्कि पहाड़ों पर भी तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल के ऊना जिला में बीते रोज जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री था वह आज बढ़कर 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही राजधानी शिमला (Shimla) के तापमान में भी काफी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। बुधवार को ऊना (Una) में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। जिसमें अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया। दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के एक साथ बढ़ने से मौसम बेतहाशा गर्म हो चुका है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 4 दिन बाद दस्तक देगी प्री मानसून, 10 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
हालत यह है कि दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी के बीच दिनभर तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग खासे परेशान हो रहे हैं। जहां गर्मी से बचने के लिए लोग धड़ाधड़ एसी, कूलर और पंखों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। वहीं बिजली बोर्ड (Electricity Board) द्वारा लगाए जा रहे अघोषित बिजली के कट लोगों की समस्याओं को दोगुना कर रहे हैं। जिला वासियों का कहना है कि गर्मी का सीजन इस बार काफी लेट शुरू हुआ है। लेकिन एकाएक तापमान बेतहाशा बढ़ने के चलते काफी समस्याएं बढ़ रही हैं। वही, मौसम विभाग के पर्यवेक्षक विनोद कुमार (Meteorological Department supervisor Vinod Kumar) ने बताया कि बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया जिसमें अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा है। आने वाले तीन से चार दिनों तक गर्मी का प्रकोप ऐसे ही बढ़ने की संभावना है। 12 जून से मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है जिसके चलते बारिश होने से लोगों को राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: HP Weather: पांच दिन के बाद होगा कुछ ऐसा- जानने के लिए पढ़ें खबर
12 को बारिश-अंधड़ के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका
वहीं मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 12 जून से प्री मानसून की बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि 26 जून को मानसून आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 12 जून से प्रदेश में प्री मानसून की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन 10 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 12 से 14 जून तक प्रदेश में प्री मानसून (Pre Monsoon) की बारिश होगी। 12 जून को बारिश (Rain) के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में 14 जून को अंधड़ का अलर्ट है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून को मध्य पर्वतीय और 11 जून को मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी। जबकि मैदानी भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…