-
Advertisement
Mi TV LUX: Xiaomi ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट टीवी, जानें क्या है दाम
नई दिल्ली। Xiaomi कंपनी ने अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट टीवी Mi TV LUX पेश किया है। इसे Mi TV LUX OLED Transparent edition के नाम से चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का पहला मास-प्रोड्यूस्ड ट्रांसपेरेंट टीवी है। यह टीवी 55 इंच के ट्रांसपैरंट OLED पैनल और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस ट्रांसपेरेंट Mi TV की कीमत RMB 49,999 (लगभग 5,38,694 रुपए) रखी गई है। चीन में इसकी बिक्री 16 अगस्त से शुरू होगी। हालांकि भारत में इस टीवी को कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
टीवी कस्टम मेड MIUI आधारित होगी

इस टीवी का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 150000:1 है। यह टीवी DCI-P3 93% कलर स्पेक्ट्रम के साथ आता है। साथ ही इसका 10-बिट पैनल 1.07 अरब कलर कॉम्बिनेशन दिखाता है। शाओमी के इस नए टीवी में मीडियाटेक 9650 प्रोसेसर के साथ AI मास्टर स्मार्ट इंजन दिया गया है। टीवी की डिस्पले में 120Hz रिफ्रेश्ड रेट और 120Hz MEMC टेक्नोलॉजी ऑफर की जा रही है। Mi TV LUX OLED ट्रांसपेरेंट टीवी में AI Master Smart इंजन दिया गया है। टीवी कस्टम मेड MIUI आधारित होगी।
यह भी पढ़ें: इस तरह हो रही है TikTok की भारत में वापसी; इसे खरीदकर रिलायंस बना देगी इंडियन ऐप!

साउंड के लिए टीवी में Dolby Atmas सपोर्ट दिया जाएगा। टीवी का यूजर इंटरफेस काफी शानदार है और इसमें होम पेज, सेटिंग्स, My App को काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि यह विजुअल फीचर और ट्रांसपैरंट स्क्रीन की क्वॉलिटी को शानदार तरीके से दिखा सके। यह टीवी रेक्टैंगुलर स्क्रीन और राउंड बेस के साथ आएगी, जो शानदार एक्सीरिएंस का एहसास कराएगी। टीवी में आलवेज ऑन डिस्पले मिलेगा, जिसकी मदद से टीवी को गैलरी और प्रिटिंग के तौर पर यूज किया जा सकेगा। Mi TV LUX OLED ट्रांसपेरेंट टीवी बिल्कुल प्लेन कांच की तरह है, जिसके आर-पार देखा जा सकता है। इस तरह की टीवी अभी तक केवल साइंस फिक्शन फिल्मों में ही देखने को मिलती थी।
