-
Advertisement
मिडिल क्लास लोगों के पास जरूर होती हैं ऐसी चीजें, नहीं करते पैसा बर्बाद
हमारे देश में बहुत सारे परिवार मिडिल क्लास (Middle Class) हैं। मिडिल क्लास फैमिली में हर छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दिया जाता है। मिडिल क्लास लोग अपने घर में रखे हर सामान व कोने-कोने का ख्याल रखते हैं। भले की महंगाई कितनी भी बढ़ जाए, लेकिन वे घर में इस्तेमाल होने वाली हर एक चीज को बहुत अच्छे से इस्तेमाल करना जानते हैं। आज हम आपको कुछ तस्वीरें बताएंगे, जिसके देखकर आपको भी मिडिल क्लास फैमली का रहन-सहन याद आ जाएगा।
यह भी पढ़ें:किसी को नहीं बताएं सुबह देखे गए ऐसे सपने, जीवन पर पड़ता है बुरा असर
गौरतलब है कि मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखने वाले लोग टूथब्रश (Toothbrush) से लेकर फटे कपड़ों तक हर चीज का आखिरी समय तक इस्तेमाल करना जानते हैं। बता दें कि ज्यादातर मिडिल क्लास घरों के वॉशरूम में जीरो वाट का बल्ब होता है। लोगों की मानसिकता है कि वॉशरूम में ज्यादा लाइट की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा लोग बिजली बचाने के लिए भी इस तरीके का इस्तेमाल करते हैं।
इसके अलावा हर मिडिल क्लास घर के फ्रिज में आपको बर्फ आइस ट्रे (Ice Tray) की बजाए किसी कटोरी में जमी हुई दिखाई देगी। इसको लेकर लोगों की मानसिकता है कि ट्रे से फ्रिज की ज्यादा जगह घिर जाती है और बर्फ भी कम जमती है।
वहीं, हर मिडिल क्लास घर में आपको ये ऐसी डिजाइन वाला चम्मच जरूर मिलेगा। इस फोटो में चम्मच देखकर आप खुद समझ जाएंगे कि आपने ये चम्मच कहीं देखा है या नहीं।
इसके अलावा हर मिडिल क्लास घर में आपको रंगीन फर्श भी जरूर देखने को मिलेगा। 90 के दशक के घरों की पहचान है ये रंगीन फर्श।
वहीं, तस्वीर में दिखने वाला टूथब्रश भी आपको हर मिडिल क्लास घर में जरूर दिखेगा। इतना ही नहीं मिडिल क्लास घर वाले लोग टूथपेस्ट को भी तब तक नहीं फेंकते हैं जब तक उसको बेलन से दबा कर उसमें से सारी पेस्ट खत्म ना कर दें।