-
Advertisement

परागपुर में कहासुनी के बाद पति ने पत्नी का गला रेता, आरोपी गिरफ्तार
परागपुर। कांगड़ा जिला के तहत आने वाले परागपुर (Paragpur) के टियालु में एक प्रवासी ने अपनी पत्नी का गला रेत कर मर्डर कर दिया। जानकारी मिली है कि यह दंपति बिहार (Bihar) के समस्तीपुर के रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सारी घटना की जानकारी हासिल की। ये दोनों प्रवासी महिला-पुरूष मजदूरी करते थे। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि इस प्रवासी ने अपनी पत्नी को आखिर मौत के घाट क्यों उतारा।
यह भी पढ़ें: पेंशन बंद करवाने के एमओयू पर साइन करने वाले ही कर रहे आज बहाली के वादे: जयराम ठाकुर
इस दौरान बेटी भी बुरी तरह जख्मी हुई है। देहरा पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर रात हुई वारदात से समूचे इलाके में दहशत का माहौल है। इस संबंध में पुलिस (Police) आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है। जानकारी मिली है कि यह दंपति काफी समय से परागपुर में रह रहा था और मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करता था।
यह भी पढ़ें: पदनाम बदलना ना बदलना या भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनाना सरकार का काम
आरोपी पति की पहचान ताविक खान(24)और की पहचान रुक्सार (22) वर्ष के रूप में हुई है। वहीं एसएचओ देहरा कुलदीप कुमार (Kuldip Kumar) ने इस बारे में बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह दंपति जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले गांव अप्पर टियालु में रह रही थी। किसी कहासुनी के बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।