-
Advertisement
हिमाचल में 45 हजार दुग्ध उत्पादकों को बैंकों से जोड़ेगा Milkfed
मंडी। हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक प्रसंघ मिल्कफेड (Milkfed) विशेष अभियान के तहत प्रदेश के 45 हजार दुग्ध उत्पादकों को किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा के लिए बैंकों के साथ जोड़ेगा। इसके लिए सभी राज्य दुग्ध प्रसंघों के द्वारा सभी दुग्ध उत्पादकों को किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) आवेदन फार्म दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने बताया कि यह विशेष अभियान पीएम के आत्म निर्भर भारत पैकेज का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि जिन सदस्यों के पास किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा पहले से है वे अपनी क्रेडिट लिमिट बढ़ा सकते हैं। आम किसानों को बिना जमानल के केवल 1 लाख 60 हार तक ही क्रेडिट लिमिट है, जबकि दुग्ध उत्पादक (Milk Producer) किसान जो दुग्ध प्रसंघों को दूध दे रहे हैं या केवल प्रसंघ के सदस्य हैं, उन्हें बिना जमानत के 3 लाख तक की क्रेडिट लिमिट कार्ड सुविधा दी जा रही है। इससे डेयरी से जुढ़े किसानों के लिए अधिक ऋण उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा मुश्किल की घड़ी में किसान इसका उपयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mandi : सड़क है या नाला, 700 की आबादी वाले गांव को परेशानी में डाला
निहाल चंद शर्मा ने दुग्ध उत्पादकों से आग्रह किया कि वे सभी औपचारिकताएं पूरी करके अपने फार्म मिल्कफेड के कर्मचारियों व अधिकारियों के पास जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से छोटे किसानों को बहुत कम ब्याज दर में अल्पकालिक ऋण उपलब्ध होगा और इससे उनको उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

