जन्मदिन पर बाल आश्रम पहुंचे मंत्री अनिरुद्ध, टूटी छत को लेकर दिखाई नाराजगी

आश्रम प्रबंधन ने लिखित में डीसी शिमला को अवगत कराया था

जन्मदिन पर बाल आश्रम पहुंचे मंत्री अनिरुद्ध, टूटी छत को लेकर दिखाई नाराजगी

- Advertisement -

शिमला। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर आज वे कस्तूरबा बाल आश्रम रॉक-वुड पहुंचे। यहां पर उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों से बात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। इस दौरान आश्रम के परिसर में पार्क की छत्त की हालत ना सुधारे जाने पर नाराजगी जताई।


यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल: राजीव शर्मा को ऊर्जा विभाग का सौंपा जिम्मा

मंत्री का कहना है कि आश्रम प्रबंधन ने लिखित में डीसी शिमला को अवगत कराया था। मगर, फिर भी इसकी हालत नहीं सुधारी गई। यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑफिसर को ऐसी शिकायतों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने इसे जल्द ठीक कराने का भरोसा दिया। आश्रम में स्टाफ की भी समस्या हैं। सरकार इन्हें फिक्स ग्रांट दे रही है, जिसके चलते कर्मचारियों का मानदेय भी नाममात्र है। आने वाले समय में आश्रम के कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी कर विचार किया जाएगा।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के अनाथ बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाएगी। उन्होंने कहा कि जब ये बच्चे 18 साल के हो जाएंगे तो क्या होगा? हो सकता है कि ये दिशाहीन हो जाएं। सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी ताकि इन बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो। सीएम सुक्खू से वे इस बारे में बात करेंगे। ऐसे बच्चों के लिए हमारी सरकार हर ज़िले में व्यवस्था बनाएगी। इसके अलावा ज़िला परिषद की बैठकों में इस मसले पर रोडमैप तैयार किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार आने वाले समय में महिलाओं को तोहफा देने जा रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | displeasure | Showed | Bal Ashram | Minister Anirudh | broken roof | dcshimla | Birthday | Himachal News | latest news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है