-
Advertisement
अर्की पहुंच कर बोले मंत्री राजीव सैजल- साढ़े तीन साल बर्बाद हो गये हैं, अब आगे के डेढ़ साल बर्बाद नहीं होने देंगे
सोलन। एक तरफ जहां अर्की विधानसभा उपचुनाव (Arki Assembly By election) कांग्रेस (Congress) की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी (BJP) कांग्रेस के इस किले को भेदने में जुट गई है। प्रदेश बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने इन दिनों अर्की का रूख किया हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा मंडल अर्की ने विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अर्की उपचुनाव के प्रभारी और विधायक डॉ राजीव बिंदल (Rajiv Bindal) व सहप्रभारी मंत्री डॉ राजीव सैजल (Rajiv Saijal) मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: अर्की पहुंचे मंत्री राकेश पठानिया, उपचुनाव से पहले कांग्रेस को दिलायी धर्मशाला और पच्छाद की याद

इस मौके पर डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सबसे सजग है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता भी है। उन्होंने कहा कि टिकट चाहे किसी को मिले वह केवल कमल के निशान के साथ चलेंगे। मंत्री डॉ राजीव सैजल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जल्द ही अर्की विधानसभा क्षेत्र में सीएम जयराम ठाकुर को दौरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा का विधायक को जीता कर लाएंगे। जो साढ़े तीन साल बर्बाद हुए हैं, अब आगे के डेढ़ साल बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि 2022 से पहले अर्की का नक्शा बदल कर दिखाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

