-
Advertisement
Mandi: इंदिरा मार्केट में नाबालिग ने तीन मजदूरों पर चाकू से किया हमला, लहूलुहान
मंडी। शहर की इंदिरा मार्केट की छत पर गुरुवार देर शाम एक नाबालिग ने तीन मजदूरों पर चाकू (Knife) से हमला (Attack) कर लहूलुहान कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी (Mandi) में भर्ती करवाया गया है। शहरी पुलिस चौकी ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी नाबालिग को जेजे कोर्ट ने बाल सुधार गृह भेजने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम मजदूर अपने कुछ साथियों के साथ इंदिरा मार्केट में सामान लेने आया था।
यह भी पढ़ें: Mandi में छह माह की मासूम का दुप्पटे से गला घोंट मां ने भी लगाया फंदा
इसी दौरान नाबालिग वहां आया और गाली गलौच करने लगा। मजदूरों ने इस बात का विरोध जताया तो आरोपी ने जेब से चाकू निकाल तीनों के कंधे पर वार कर दिया। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग डर के मारे वहां से भाग खड़े हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी पुनीत रघु का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

