-
Advertisement
हिमाचल में एक ही दिन में दो की अस्मत से खिलवाड़, पांवटा में हुआ ये गलत काम
Last Updated on June 1, 2022 by Neha Raina
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से दुष्कर्म को दो मामले सामने आए है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नाबालिग के साथ दुष्कर्म (Rape) करने पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे मामले में युवती के साथ दुष्कर्म करने पर पुलिस एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-हिमाचल: नशीला पदार्थ देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो और वीडियो किए वायरल
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि वे पांवटा साहिब के एक मकान में खाना बनाने का काम करती है। बीते दिन वे खाना बना रही थी। इसी दौरान बिट्टू और आमिर नाम के युवक उसे जबरदस्ती कमरे में ले गए और फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, पीड़िता उनकी धमकी से डरी नहीं। उसने इस घटना के बारे में मकान मालिक और पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में नानी के घर आई युवती से दुष्कर्म
दुष्कर्म का दूसरा मामला भी पांवटा साहिब से ही सामने आया है। यहां ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ाई करने के लिए अपनी नानी के घर आई 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस थाना में दी गई शिकायत में पीड़िता के
परिजनों ने बताया कि मिश्रवाला का हनीश पिछले कुछ महीनों से पीड़िता का पीछा कर रहा था। इसे बार-बार परेशान करता
था।
कुछ दिन पहले हनीश का दोस्त साजिद भी पीड़िता से मिला और उसने कहा कि वह एक बार हनीश से बात कर ले, तो
हनीश उसे तंग नहीं करेगा। बार-बार छेड़खानी व परेशानी से तंग आकर पीड़िता हनीश से मिलने को राजी हुई, तो हनीश ने
जबरन उसे घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसे इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की
धमकी दी। कुछ दिनों बाद हनीश दोबारा से उसकी नानी के घर के चक्कर काटने लगा। वह पीड़िता को अकेले पाने के
अवसर की तलाश में था। एक दिन पीड़िता को उसने घर के बाहर अकेले पाया, तो उसने पीड़िता को अगवा कर गाड़ी में उसे
पांवटा साहिब की ओर ले गया, जहां पर हनीश ने रात भर युवती से दुष्कर्म किया ओर अगले दिन सुबह उसे बेहोशी की
हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें-हिमाचलः शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पुलिस के पास पहुंची युवती
पुलिस के अनुसार इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी बहन व परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता व उसके परिजन
दुष्कर्म की शिकायत करवाने पुलिस चौकी जा रहे थे कि तभी हनीश वहां पर पहुंच गया। हनीश ने पीड़िता व उसके परिजनों
के साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। तत्पश्चात पीड़िता व उसके परिजनों ने पुलिस थाना में
शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में हनीश के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का
मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी पावंटा साहिब वीर बहादुर ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़िताओं की शिकायत पर
अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
होंगे।