-
Advertisement
मोहम्मद शमी को पछाड़ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले गेंदबाज
WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज दूसरा दिन है। पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। साउथ अफ्रीका की ओर से पहले रबाडा और यान्सेन का कहर देखने को मिला तो बाद में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने धमाल मचाया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा के पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही साबित किया कगिसो रबाडा ने, जिन्होंने 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया की पारी को 212 पर रोक दिया। यह लॉर्ड्स के मैदान पर रबाडा का दूसरा फाइफर था।
दिखा स्टार्क का जलवा, शमी को छोड़ा पीछे
ऑस्ट्रेलिया को आउट कर साउथ अफ्रीका खुश थी, लेकिन उनकी खुशी पर ग्रहण लगाने का काम किया मिचेल स्टार्क ने जिन्होंने पहले ही ओवर में साउथ अफ्रीका को एक बड़ा झटका दिया। स्टार्क ने 7 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस 2 विकेट के साथ ही मिचेल स्टार्क आईसीसी फाइनल में 10 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने भारत के स्पीडस्टार मोहम्मद शमी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। इससे पहले आईसीसी फाइनल में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम था। शमी ने 6 पारी में 10 विकेट चटकाए थे। लेकिन स्टार्क के इस परफॉर्मेंस के बाद वह नीचे खिसक गए।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
