-
Advertisement
Himachal : 6 साल के मासूम के साथ किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार
पांवटा साहिब। सिरमौर जिले के पावंटा साहिब उपमंडल में एक 6 वर्षीय मासूम (minor) के साथ गंदी हरकत का मामला सामने आया है। पुलिस (Police) ने बच्चे की मां की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का परिवार पांवटा साहिब में किराये की मकान में रहता है। बीते रविवार को एक महिला ने बच्चे की मां को बताया कि उसके बेटे के साथ गलत काम हो रहा है। जिसके बाद बच्चे में आनन-फानन में घर की तरफ भागी। मौके पर उसने पाया कि आरोपी ने उसके बेटे को पकड़ा हुआ था। वहीं, बच्चा भी सहमा हुआ वहीं खड़ा था। बेटे ने बताया कि आरोपी ने किसी वस्तु का लालच देकर खेत की तरफ ले गया और उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। गौरतलब है कि पांवटा साहिब में हाल ही में 11 वर्षीय किशोर के साथ गंदी हरकत का मामला सामने आया था। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने भी मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

