-
Advertisement
घर में घुस गया बंदर और ले गया ऐसी चीज, जिससे होगा दिमाग तेज- देखें ये Video
Viral Video: बंदरों की शैतानी और उनके मजेदार वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ये न केवल शरारती होते हैं, बल्कि इंसानों की नकल करने में भी बहुत माहिर होते हैं। आपने बंदरों के शैतानी के वीडियो तो खूब देखे होंगे, जिसमें वो किसी का कोई सामान छीनने के बाद खाने की कोई चीज लेते दिखते हैं। अगर ये बंदर किसी के घर में घुस जाए तो उत्पात मचा देने हैं। खाने पीने का सामान को तहत नहस करके रख देते है। लेकिन इस वायरल हो रहे वीडियो में कुछ अलग नजारा दिखा। यहां बंदर किसी के घर में घुस गया है और फ्रिज पर चढ़ गया …. जनाब ने फ्रिज खोला और अंदर रखा बादाम का पैकेट उठाकर ले गया। हालांकि घर की मालकिन ने उसे भगाने की रोशिश की मगर जनाब डरने वाले तो है नहीं….. उसी घर की लड़की ने वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। देखिये ये मजेदार वीडियो
A Monkey barge in Home and stole Almonds packet😂 pic.twitter.com/ViDmmB7bo7
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 19, 2026
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘एक बंदर घर में घुस आया और बादाम का पैकेट चुरा ले गया।’वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब अगले हफ्ते वो गहनें लेकर भागेगा, बादाम से दिमाग तेज हो जाएगा उसका। दूसरे यूजर ने लिखा- काम की चीज लेकर गया है। तीसरे ने लिखा- कुछ भूल रहा होगा इसलिए बादाम खाएगा।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

