-
Advertisement
11 दिन पहले #Himachal से विदा हुआ मानसून,जानिए अब कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज
Last Updated on September 30, 2020 by Deepak
शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से बुधवार को मानसून (Monsoon) विदा हो गया है। प्रदेश में इस बार मानसून के दौरान सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश हुई है। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बुधवार को दी। मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानूमान लगाया है। वहीं प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई है, लेकिन इसके साथ ही हिमाचल में सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा हो गया है।
यह भी पढ़ें: HP Weather: राजधानी में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ सुहाना; जानें मौसम का हाल
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में भी मौसम ठंडा होने लगा है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि इस साल सिर्फ तीन जिलों बिलासपुरए कुल्लू और ऊना में सामान्य बारिश हुई। जबकि प्रदेश के अन्य 9 जिलों में कम बारिश दर्ज की गई है। लाहुल-स्पीति (Lahaul Spiti) में सामान्य से 77 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं, बीते साल मानसून 11 अक्टूबर को विदा हुआ था और बारिश सामान्य से 10 फीसदी कम हुई थी।