-
Advertisement
#Monsoon_Session: हिमाचल में करोड़ों रुपये पर कुंडली मार बैठे हैं पूर्व प्रधान, वसूली शेष
शिमला। हिमाचल में ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधानों से करीब 3 करोड़ 87 लाख 11 हजार 940 रूपये की वसूली होनी है। शिमला जिला में सात लाख 7 हजार 686, हमीरपुर जिला में 20 लाख 44 हजार 463, ऊना जिला में 18 लाख 21 हजार 20, किन्नौर में 1 लाख 36 हजार 240, कुल्लू में 23 लाख 14 हजार 208, सोलन में 19 लाख 51 हजार 337, लाहुल स्पीति में एक लाख, चंबा में 35 लाख 90 हजार 593, सिरमौर में एक करोड़ 5 लाख 61 हजार 688, मंडी में 78 लाख 58 हजार 993, कांगड़ा में 42 लाख 18 हजार 884 व बिलासपुर में 34 लाख 6 हजार 826 के करीब वसूली की जानी है। यह जानकारी सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह के सवाल के जवाब में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विधानसभा के मानसून सत्र में दी।
यह भी पढ़ें: #Monsoon_Session कांग्रेस के कड़े तेवर, सदन से वॉकआउट- सिंघा का भी मिला साथ

हिमाचल में ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधानों से वसूलियां होनी शेष हैं। प्रदेश की 920 ग्राम पंचायतों में कुल 3 करोड़ 87 लाख 11 हजार 940 रुपये की वसूली शेष है। ग्राम पंचायतों में पूर्व प्रधानों से वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिसमें ग्राम पंचायतों द्वारा संबंधित पूर्व प्रधानों को नोटिस जारी करना, अंकेक्षण आपत्तियों के अनुवर्तन हेतू विकास खंड स्तर पर मासिक बैठकों में समीक्षा करना, जिला स्तर पर जिला पंचायत अधिकारियों द्वारा अंकेक्षण पत्रों की अनुवर्तन संबंधी त्रैमासिक समीक्षा करना, विकास खंड स्तर पर अंकेक्षण पैरों के समायोजन के लिए जिला अंकेक्षण अधिकारी पर्यवेक्षण में संबंधित विकास खंड के पंचायत निरीक्षक तथा दो अंकेक्षकों के दल द्वारा विशेष अभियान चलाना, महालेखाकार कार्यालय से संबंधित पैरों के समायोजन हेतू कमेटी का गठन, समय-समय पर निदेशालय स्तर से अंकेक्षण पत्रों की अनुवर्तन तथा वसूली के संबंध में निर्देश जारी करना तथा जिला स्तर पर भू राजस्व वसूली के रूप में मामला संबंधित न्यायालय को प्रेषित करना आदि पग उठाए जा रहे हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

