-
Advertisement
हिमाचल: ऊना फायरिंग रेंज में मिला मोर्टार, पुलिस ने एरिया किया सील
Last Updated on November 12, 2021 by admin
ऊना। प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के तहत हिमाचल-पंजाब सीमा के साथ सटे थपला गांव मे सेना की पक्का मोर्चा फायरिंग रेंज में एक जिंदा पैरा एलिमेंट बम्ब (bomb) मिला है। पुलिस ने बम्ब को सुरक्षित करके सेना की बम्ब निरोधक टीम को सूचित कर दिया है। वहीं, सेना के पठानकोट यूनिट से बम्ब निरोधक दस्ता बम्ब को निरस्त करने के लिए गगरेट की तरफ रवाना हो गया है।
ये भी पढ़ें- हिमाचल: अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत, 10 दिन बाद है बेटे की शादी
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ऑयल गांव के सुरेंद्र कुमार जंगल मे लकड़ी काटने के लिए गया था तब उसकी नजर एक बम्ब जैसी शक्ल की वस्तु पर पड़ी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना अपनी पंचायत को दी और फिर पंचायत द्वारा थाना गगरेट को इस बारे सूचित किया गया। गगरेट थाना ने मौके पर पहुंच कर पाया कि ये एक जिंदा बम्ब है। वहीं, एसपी ऊना ने क्षेत्र को
सुरक्षित करके सेना को इस बम्ब की टाइप की सूचना दी और बम्ब को निरस्त करने के लिए पठानकोट से विशेष टीम को बुलाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये बम्ब युद्ध क्षेत्र में लड़ाई के दौरान रोशनी के लिए प्रयोग किया जाता है। सेना की पठानकोट यूनिट को एसपी ऊना ने इस बम्ब को लेकर तमाम जानकारियां उपलब्ध करवा दी हैं, ताकि बम्ब को जल्द से जल्द निरस्त किया जा सके। पुलिस ने एहतियात तौर सम्बंधित क्षेत्र को सील कर दिया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस मामले को सामान्य मामला माने और किसी भी अफवाह को क्षेत्र में न फैलाए।
बता दें कि इस क्षेत्र में अक्सर सेना अपना युद्ध अभ्यास करती है और ये क्षेत्र सामान्य लोगों के लिए पहले से ही वर्जित किया गया है। सेना द्वारा प्रयोग सामग्री इस स्थान पर मिलती रहती है। ऐसे में ये कोई बड़ी घटना नही मानी जा रही है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि सेना के अभ्यास के दौरान ये बम्ब इस स्थान पर रह गया था। इस बम्ब प्रयोग करने के लिए मोर्टार की जरूरत
पड़ती है और इसे मोर्टार शैल के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इस बम्ब की विशेषता कोई सेना विशेषज्ञ ही बता सकता है।
एसपी ऊना अर्जित सेन मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है। क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से सील कर दिया गया है। टीम को मौके पर निरीक्षण करने के लिए भेजा गया है और तमाम घटनाक्रम पर नजर रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…