-
Advertisement
नींबू क्या तोड़ा सास व ननद ने पहले की पिटाई फिर घोट दिया महिला का गला
Last Updated on April 28, 2022 by sintu kumar
नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं ये तो हम सभी जानते हैं। बढ़ती कीमतों के चलते नींबू चोरी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन नींबू की वजह से एक महिला की हत्या भी हुई है। ये मामला है बिहार के पूर्वी चंपारण जिला का। यहां पर छौडादानो थाना के चैनपुर गांव में नींबू तोड़ने पर जो विवाद हुआ उसके चलते विवाहिता की उसकी सास और दो ननदों नेपहले तो जम के पिटाई की फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में सड़क हादसा: खाई में गिरा फोर व्हीलर ऑटो, चालक की गई जान; तीन घायल
छौडादानो के थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मृतक महिला की पहचान काजल देवी (28) पत्नी सुनील बैठा निवासी चैनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव के सिर पर चोट एवं गले में रस्सी का निशान भी पाया गया है। इस वारदाl के बाद महिला की सास व ननद दोनों फरार है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति और ससुर बाहर काम करते हैं और जब यह वारदात हुआ उस समय वे समय घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। अभी यह पता नहीं चला है कि नींबू तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच क्या कहासुनी हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page