-
Advertisement
Big Breaking – आईजीएमसी में दम तोड़ने वाले मंडी के युवक की मां भी Corona Positive
शिमला। हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक और बुरी खबर सामने आई है। आईजीएमसी में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मंडी जिला के सरकाघाट निवासी युवक की मां भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई है। युवक के साथ उसकी मां और ताया आईजीएमसी आए थे। दोनों के ही सैंपल लिए गए थे। इनमें ताया की रिपोर्ट नेगेटिव आई लेकिन युवक की मां की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने महिला के पाजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 46 पहुंच गया है।
बता दें कि पांच मई मंगलवार को सरकाघाट निवासी 21 वर्षीय युवक की आईजीएमसी (IGMC) में मौत हो गई थी। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। युवक के पिता दिल्ली में प्राइवेट टैक्सी चलाते हैं। युवक बचपन से ही किडनी की बीमारी से ग्रस्त था और माता-पिता की इकलौती संतान थी। इलाज के लिए दिल्ली आता-जाता रहता था। अभी एक मई को दिल्ली से लौटा था। पिछले कल तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया। तबीयत में सुधार ना होने पर युवक को डायलिसिस के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। आईजीएमसी शिमला में युवक की मौत हो गई।


