-
Advertisement
कांग्रेस के समय देश में होते थे बम धमाके, मोदी सरकार विदेशों से पकड़ लाई गुनहगार
MP Anurag Thakur: पूर्व सीएम व बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उनके घर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी । इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बधाई गीत गा कर व केक काटकर उनका जन्म दिवस मनाया । समीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में उनके पुत्र व सांसद अनुराग ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे । इस अवसर पर विधायक विपिन परमार, हंसराज, सुधीर शर्मा , आशीष शर्मा , सहित प्रदेश के अन्य जगहों से आए बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जन्म दिवस की बधाई दी अनुराग ठाकुर ने आई हुई जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष उनके समर्थक बधाई देने पहुंचते हैं । उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि आज भी लोगों के दिलों में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल बसते हैं और लोग उन्हें आज भी उतना ही चाहते हैं ।
कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड में किया था गलत संशोधन
सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान देश में आतंकवादी हमलों में बम धमाके हुआ करते थे लेकिन मोदी सरकार के समय में उन गुनहगारों को विदेशी धरती से वापस हिंदुस्तान लाकर अब भारत के न्यायालय के माध्यम से सजा सुनाने का काम किया जाएगा और उन्हें फांसी की सजा भी दी जाएगी। वक्फबोर्ड के बिल पर विपक्ष की बयान बाजी पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बनाई गई सच्चर कमेटी ने वक्फबोर्ड की जमीन को लेकर कई खुलासे किए थे लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उसे लागू नहीं किया था । उन्होंने कहा कि मुस्लिम जनता को न्याय दिलाने की जगह कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने वक्फबोर्ड में गलत संशोधन कर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कानून में संशोधन कर अब जो कमाई बोर्ड को होगी उसका इस्तेमाल मुस्लिम जनता के उत्थान के लिए किया जाएगा । उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फबोर्ड की जमीन पर कोई स्कूल, कॉलेज नहीं है केवल कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने का काम बोर्ड के माध्यम से किया जा रहा था जिससे अब बंद किया गया है ।
धन्यवाद करने की जगह जनता में अफवाहें फैलाते हैं कांग्रेसी
प्रदेश सरकार के द्वारा केंद्र सरकार से मदद ना मिलने के प्रश्न पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बड़ा दिल करके हिमाचल की मदद करती है लेकिन कांग्रेस नेताओं के दिल इतने छोटे हैं कि वह धन्यवाद करने की जगह जनता में अफवाहें फैलाने का काम करते हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाकर आते हैं और प्रदेश में गुमराह करने के बयान बाजी करते हैं । सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अधिवेशन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा प्रदेश में गारंटियों को पूरी करने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग हिमाचल के प्रतिनिधित्व करते हैं उन्हें जनता के बीच जबाव देना चाहिए कि कौन से वायदे उन्होंने पूरा किए हैं ।
अशोक राणा
