-
Advertisement
कांगड़ा को मिली रेल की नई रफ्तार: अनुराग ने नैरो गेज ट्रेन को दिखाई हरी झंडी बोले-पर्यटन-रोजगार को लगेंगे पंख
Pathankot-Jogindernagar Narrow Gauge Rail service: हिमाचल प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को नई उड़ान मिली। पिछले 46 महीनों से बंद पड़ी ऐतिहासिक पठानकोट-जोगिंदरनगर नैरोगेज (छोटी लाइन) रेल सेवा आज से दोबारा शुरू हो गई। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा रेलवे स्टेशन से नैरो गेज ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य है – हिमाचल के हर कोने को रेल से जोड़ना। कांगड़ा की ये ट्रेन उसी संकल्प का हिस्सा है। नैरो गेज ट्रेन के शुरू होने से कांगड़ा-धर्मशाला क्षेत्र में पर्यटन को बड़ा बूस्ट मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
70 करोड़ रुपये की लागत से बना नया पुल
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में गरीब को बस वोट बैंक बनाया। हिमाचल प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी पर अगस्त 2022 में बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित चक्की नदी रेलवे पुल बह जाने पर बड़ी रुकावट का सामना करना पड़ रहा था। इस पुल के पुनर्निर्माण की मजबूत मांग को हमने केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए पुल के निर्माण का कार्य रेल मंत्रालय द्वारा शुरू कराया गया। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुल का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया गया है।
बीजेपी संकट में हर हिमाचली में साथ मजबूती से खड़ी
अनुराग ने कहा रेल सेवा की बहाली से देवभूमि में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। यह अवसर हिमाचल के रेल यातायात सुविधा में एक अहम पड़ाव है, जिसके उन्होंने पीएम मोदी जी व रेल मंत्री का आभार जताया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कांगड़ा में रेल चलाकर गरीब का घर बना दिया।इस रेल से गरीब का भला हुआ है। हम प्राकृतिक आपदा के लिए केंद्र सरकार से 111 करोड़ की मांग कर रहे हैं। बीजेपी संकट में हर हिमाचली में साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि पहाड़ी राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार मतलब विकास की नई पटरी पर हिमाचल का आगे बढ़ना।
राहुल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

