-
Advertisement
Mukesh Agnihotri | Political Breakthrough | Political Countdown |
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद में बीजेपी ने बड़ी राजनीतिक सेंधमारी कर दी। पंचायतीराज चुनाव में बीजेपी के जिला महामंत्री लखबीर सिंह लक्खी ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार और मुकेश अग्निहोत्री के चचेरे भाई अनूप अग्निहोत्री को 144 मतों के भारी अंतर से हराकर राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। यह परिणाम केवल एक पंचायत या जिला परिषद सीट की हार.जीत का नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे हरोली विधानसभा क्षेत्र में बदलते राजनीतिक समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। लखबीर सिंह लक्खी पहले भी जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। मुकेश अग्निहोत्री के चचेरे भाई अनूप अग्निहोत्री की हार इसलिए अधिक चर्चा में है, क्योंकि चुनाव डिप्टी सीएम की गृह पंचायत में हुआ। जिस क्षेत्र को उनका राजनीतिक किला माना जाता था, वहीं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मुकेश ने जिला परिषद चुनावों में जमकर प्रचार भी किया था, इसलिए इस परिणाम को सीधे उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है। कुल मिलाकर ये हार मुकेश के लिए उलटी गिनती शुरू होने जैसी बड़ी राजनीतिक चोट से कम नहीं कही जा सकती।

