-
Advertisement
अग्निहोत्री बोले, अपराध की राजधानी बना ऊना, दनदनाते फिर रहे गैंगस्टर और शूटर
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली हल्के के दुलैहड़ में हुए रविंद्र कुमार हत्याकांड मामले पर राजनीति लगातार उफान पर चल रही है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने हत्याकांड मामले को लेकर बीजेपी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने इस हालात को पूरी तरह सरकार की नाकामी करार दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सिस्टम नाम की किसी भी चीज के होने से पूरी तरह से इनकार किया।
यह भी पढ़ें:कांग्रेस के नेता लाशों पर कर रहे गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी: रामकुमार
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश का सीमांत जिला इस वक्त अपराध की राजधानी बन कर रह गया है। हालत यह है कि शूटर और माफिया दनदनाते फिर रहे हैं और दिनदहाड़े लोगों को बीच सड़क गोली मारकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि कहलाने वाले हिमाचल (Himachal) में यह क्या कुछ चल रहा है इसको लेकर प्रदेश सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हाल ही में घटी घटनाओं को लेकर जो लोग पत्रकार वार्ताएं कर रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक घर का चिराग बुझ गया, मां का बेटा चला गया, पत्नी का पति चला गया, बच्चों ने पिता को मार दिया गया लेकिन बीजेपी (BJP) के लोग इस मामले को जस्टिफाई करने में जुटे हैं।
अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश भर में हालात बेकाबू हो चुके हैं सरकार और तंत्र नाम की कोई चीज यहां पर दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि ऊना जिला हिमाचल प्रदेश की आपराधिक राजधानी बन गया है और यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। इतना ही नहीं अब हालत ये भी है कि चिट्टा नाम का नशा प्रदेश के सीमांत क्षेत्र ही नहीं बल्कि अब तो जनजातीय क्षेत्रों तक भी अपनी पकड़ बना चुका है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने शिमला के गुड़िया कांड को याद करते हुए कहा कि उस वक्त मोमबत्ती लेकर चलने वाले लोग राजनीति कर रहे थे, लेकिन यदि हम आवाज उठा रहे हैं तो उसे राजनीति बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग हमे इन मामलों पर राजनीति करने की बाते कर रहे है उन्हें यह बता देना चाहता हूं कि मौत का ग्रास बने तीन लोग कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


