-
Advertisement
नगर निगम शिमला ने सुख सरकार से मांगी सूखे पेड़ों को काटने की शक्तियां
Last Updated on May 22, 2023 by sintu kumar
शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान और डिप्टी मेयर उमा कौशल ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला शहर में सूखे पेड़ों को काटने की शक्तियां नगर निगम को देने का देने आग्रह किया है। शिमला में कई ऐसे सूखे पेड़ हैं जो खतरा बने हुए हैं।बरसात के मौसम में ये पेड़ लोगों के घरों व गाड़ियों पर गिरते हैं, जिससे खासा नुकसान हो जाता है। इसलिए नगर निगम इन्हें काटना चाहता है।
नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि उन्होंने सीएम सुक्खू से मिल कर सूखे पेड़ों का मुद्दा उठाया हैं। शिमला में कई इलाकों में सूखे पेड़ लोगों के घरों के लिए खतरा बने हुए हैं। इन पेड़ों को काटने के लिए सरकार की अनुमति लेनी पड़ती है।
सूखे पड़े पेड़ों को भी जल्द काटने का आग्रह किया
नगर निगम में पेड़ काटने को लेकर ट्री कमेटी बनाई गई है लेकिन पेड़ों को काटने की अनुमति सरकार द्वारा बनाई सब कमेटी देती है। ऐसे में अनुमति मिलने में ही काफी समय लग जाता है। यही नहीं सीएम से जंगलों में सूखे पड़े पेड़ों को भी जल्द काटने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जंगलों में पेड़ गिर जाते है और उन्हें समय रहते नहीं हटाया जाता है जिससे लकड़ियां सड़ जाती है , इससे सरकार को भी काफी नुकसान होता है। ऐसे में इन्हें जल्द काटने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य मुद्दों को लेकर भी सीएम से चर्चा हुई है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।