-
Advertisement
M#urder | College Girl | Himachal |
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोपालपुर क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। हत्याकांड के बाद अब आरोपी को लेकर धीरे-धीरे कई परते खुल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का गांव में रिश्तेदारी थी वह यहां दराट लेकर घूमता था। कई बार लोगों ने देखा था। उसने सिया की हत्या क्यों की, इसको लेकर ग्रामीणों में आश्चर्य है। क्योंकि सिया बहुत सीधी थी। उसका किसी कोई द्वेश नहीं है। सिया गुलेरिया, जोगेंद्र सिंह और रक्षा देवी की तीसरी बेटी थी। उसकी दो छोटी बहनें हैं और एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी विकास पटियाल का ननिहाल गोपालपुर में है और वह अक्सर यहां आता-जाता रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि विकास किसी से बात नहीं करता था और अक्सर अपने पास दराट रखता था,

