-
Advertisement
Murder: हिमाचल में गोलीबारी, 16 साल के लड़के की गई जान
मनाली। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में हुई एक गोलीबारी की घटना में 16 साल के लड़के की जान चली गई है। घटना मनाली उपमंडल के हिमरी गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।मृतक के शव का मंडी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने की मामले की पुष्टि की है।सिंह के मुताबिक मनाली (Manali) उपमंडल के हिमरी गांव में जमीनी विवाद में एक युवक की बंदूक चलाकर गोली से हत्या (Murder) की गई है।
हिमरी निवासी 61 वर्षीय ठीणु राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना में 16 वर्षीय किशन चंद की घटना स्थल पर ही मौत हो गईं। आरोपी ठीणु राम ने लाईसेंस टोपीदार बंदूक से मक्की के खेत में घटना को अंजाम दिया। मृतक के गर्दन, हाथ, पीठ में गोलियों के छरे से गहरे जख्म बताए गए हैं। पुलिस ने ठीणु राम के खिलाफ आर्मज एक्ट 25,54,59 व धारा 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


